फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nirmala Hospital is accused of being built illegally; an investigation has been demanded

Ayodhya News: निर्मला हॉस्पिटल का निर्माण अवैध होने का आरोप, जांच की मांग

Fri, 19 Dec 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 19 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Nirmala Hospital is accused of being built illegally; an investigation has been demanded
अयोध्या। शहर के साकेतपुरी कॉलोनी स्थित निर्मला हॉस्पिटल में इंजेक्शन की ओवरडोज से मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब परिजनों ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को पत्र देकर अस्पताल के अवैध निर्माण का आरोप लगाया है। निर्माण की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को दिए शिकायती पत्र में कोतवाली अयोध्या के कनीगंज निवासी सुशील कौशल ने बताया कि अस्पताल के भवन में मॉडल निर्माण व विकास उपविधि के अनुसार कई अनियमितता है। पूरी भूमि पर बिना किसी सेट बैक के यह भवन बना है। इसमें अवैध तरीके से बेसमेंट का निर्माण किया गया है, जिसमें आईसीयू संचालित मिला है।
विज्ञापन

भवन में अग्निकांड होने पर किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। भवन को यदि अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया है तो उसकी भी जांच कराई जाए। अस्पताल के सेट बैक एरिया में मेडिकल स्टोर और भवन निर्माण है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट व एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट न होने से हानिकारक रासायनिक तत्व, मेडिकल अपशिष्ट सीवर लाइन में जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ से मिले परिजन, कार्रवाई में देरी पर जताई नाराजगी
मृतका सरोज के परिजनों ने शुक्रवार को सीएमओ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्रवाई में देरी होने पर नाराजगी जताई है और अविलंब कठोर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता सुशील कौशल ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही से मरीज की मौत हुई है। इसके बावजूद कार्रवाई में विलंब हो रहा है। सीएमओ ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed