{"_id":"695bdb4435399f96480657c9","slug":"negligence-in-the-cold-is-proving-costly-increasing-number-of-patients-suffering-from-diarrhea-and-respiratory-problems-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-140612-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ठंड में लापरवाही पड़ रही भारी, डायरिया और सांस के बढ़े रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ठंड में लापरवाही पड़ रही भारी, डायरिया और सांस के बढ़े रोगी
Mon, 05 Jan 2026 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 05 Jan 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
2-जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़।-संवाद
अयोध्या। कड़ाके की ठंड में जरा सी लापरवाही लोगों को भारी पड़ रही है। ठंड लगने से लोग कंपकंपी के साथ डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा सांस संबंधी बीमारियां भी बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों ने इस मौसम में सतर्कता बरतने की अपील की है।
पिछले करीब एक पखवारे से गलन भरी ठंड का प्रकोप जारी है। दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क रहा है। रातों के तापमान में भी तेजी से गिरावट आ रही है। ऐसे में ठंड के प्रति जरा सी चूक लोगों को चपेट में ले रही है। हमारी टीम ने सोमवार को जिला अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी का जायजा लिया तो इसका असर साफ नजर आया।
दोपहर एक बजे तक कक्ष संख्या 14 में ही 124 मरीज देखे जा चुके थे। इनमें लगभग 15% मरीज पेट में ऐंठन व कंपकंपी के साथ उल्टी-दस्त आदि से पीड़ित थे। लगभग 40% मरीज सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित होकर आए थे। वहीं, जुकाम, बुखार, जकड़न, फेफड़े में संक्रमण आदि के मरीजों की भी भीड़ रही। इनमें कुछ मरीजाें को भर्ती करने की नौबत भी आई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि इन दिनों ठंडी के प्रति लापरवाही घातक सिद्ध हो रही है। ठंड लगने से लोग डायरिया के शिकार हो रहे हैं। कई लोग गंभीरता तक पहुंच रहे हैं, जिन्हें भर्ती किया गया है।