{"_id":"68fe4eaf223af5a0cf05d8f2","slug":"my-india-developed-india-padyatra-will-be-held-on-the-birth-anniversary-of-sardar-patel-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1442139-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सरदार पटेल की जयंती पर निकलेगी मेरा भारत-विकसित भारत पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सरदार पटेल की जयंती पर निकलेगी मेरा भारत-विकसित भारत पदयात्रा
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि देश के पहले गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वी जयंती केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ भाजपा धूमधाम से मनाएगी। केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय की ओर से 31 अक्तूबर को मेरा भारत-विकसित भारत पदयात्रा का आयोजन देश भर में किया जाएगा।
कृषि मंत्री ने रविवार को सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन पूरे देश में एकता को बढ़ाना, राष्ट्रीय गौरव को जगाना और समाज के भीतर कर्तव्य बोध का भाव पैदा करना है। इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसीलिए 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर किया जा रहा है।
शाही के अनुसार इस बार व्यापक रूप से पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सभी जिलों के सभी लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम आठ किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी। सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में इसका आयोजन करेंगे। इस मौके पर विभिन्न इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेजों में वाद विवाद व लेखन प्रतियोगिता, रंगोली के कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से सरदार पटेल के जीवन के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
25 नवंबर को राम मंदिर में पीएम मोदी के ध्वजारोहण समारोह की तैयारी शुरू
जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन की जानकारी देते हुए कहा कि पीएम मोदी राम मंदिर के मुख्य मंदिर समेत परिसर में बने विभिन्न मंदिरों के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। चौदह कोसी और पंचकोसी परिक्रमा की जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि अभी पंचकोसी परिक्रमा पथ का चौड़ीकरण पूरा हुआ है। 14 कोसी परिक्रमा पथ निर्माणाधीन है। उम्मीद है कि 31 दिसंबर तक काम पूरा हो जाएगा। पीएम मोदी और सीएम योगी की सरकार निरंतर यह प्रयास कर रही है कि अयोध्या वैभवशाली बने।