{"_id":"6a5a528fe7533f0ca70017c5","slug":"mock-drill-for-oxygen-plant-preparations-ayodhya-news-c-13-1-lko1121-1833670-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ऑक्सीजन प्लांट की तैयारियों की मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ऑक्सीजन प्लांट की तैयारियों की मॉक ड्रिल
विज्ञापन
अस्पतालों में मॉक ड्रिल के दौरान ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
अयोध्या। संभावित महामारी से निपटने और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शुक्रवार को जिले में मॉक ड्रिल हुई। इस दौरान मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन करने वाले पीएसए प्लांट के चलने की स्थिति का आकलन किया गया।
चिकित्सा स्वास्थ्य, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव के निर्देश पर यह अभ्यास किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में सभी सरकारी चिकित्सा इकाइयों और मेडिकल कॉलेज में यह ड्रिल हुई। इसमें ऑक्सीजन प्लांट की गुणवत्ता, शुद्धता और दबाव की जांच की गई। विद्युत आपूर्ति और भौतिक स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। मसौधा ब्लॉक, जिला पुरुष चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज सहित अन्य इकाइयों पर अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण में शामिल अधिकारी
मॉक ड्रिल के दौरान मसौधा ब्लॉक में एसीएमओ आशुतोष श्रीवास्तव, जिला पुरुष चिकित्सालय में संदीप शुक्ला व जिला महिला चिकित्सालय में वेद प्रकाश त्रिपाठी, मेडिकल कॉलेज में दीपक पांडेय, जिला एपीडेमियोलॉजिस्ट अरविंद श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट जेपी तिवारी और नोडल अधिकारी अलीशा मौजूद रहीं। 100 शैय्या कुमारगंज पर राजेश चौधरी और पूराबाजार में संदीप शुक्ला ने ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता जांची।