UP News: अयोध्या पहुंचे मंत्री नंद गोपाल नंदी, बोले- यूपी ने देशभर में खुद को रोल मॉडल के रूप में किया स्थापित
अयोध्या पहुंचे मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने पूरे देश में खुद को रोल मॉडल के रूप में स्थापित किया है। आज हताश विपक्ष आईसीयू में पड़ा है। उसके पास कोई मुद्दा ही नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों और व्यापारी नेताओं ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरे देश के लिए एक रोल मॉडल के रूप में अपने आप को स्थापित करने में सफल हुआ है। अब इसकी पहचान रिवेन्यू सरप्लस स्टेट के रूप में होती है।
मंत्री ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में हम लोगों ने ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट की। इसमें 33 लाख 50 हजार करोड़ के एमओयू प्राप्त हुए, जो बढ़कर अब 50 लाख करोड़ को क्रॉस कर रहे हैं। ये यह दर्शाता है कि हमने निवेशकों का भरोसा और विश्वास जीता है। इसमें से लगभग 15 लाख करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कर चुके हैं।
पूरे देश में जब हम इन्वेस्टर सबमिट और इन्वेस्टर सबमिट के बाद ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की बात करें तो सबसे उच्चतर स्तर पर उत्तर प्रदेश है और परसेंटेज में हम एमओयू को धरातल पर उतारने में सफल हुए हैं।डिफेंस कॉरिडोर के तहत आज ब्रह्मोस मिसाइल भी लखनऊ की धरती पर बना रही है। डिफेंस कॉरिडोर में भी हमें बड़े इन्वेस्टमेंट प्राप्त हुए हैं और सारी इंडस्ट्रीज चल पड़ी है।
राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा दुनिया भर के सनातनियों के लिए गौरव का पल
राम मंदिर में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा पर नंदी ने कहा कि भारत की आत्मा, भारत के लोगों के मन में राम हैं। मेरे मन में, तन में और रोम रोम में राम हैं। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा यह देश ही नहीं उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरी दुनिया में सनातन को जो लोग मानते हैं, उनके लिए गौरव का दिन है। पूरी दुनिया के लोग अयोध्या आना चाहते हैं। रामलला के दर्शन करना चाहते हैं। उनका आशीर्वाद लेना चाहते हैं।
हताश विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं
विपक्ष पर हमलावर होते हुए मंत्री ने कहा कि विपक्ष अपना सब कुछ खो चुका है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष हताशा में है। विपक्ष आईसीयू में है। उपचुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की जीत हुई। 2014 से ही इस देश के मतदाताओं ने यह बीड़ा उठाया है। इस देश की तरक्की चाहने वाला, हिंदुस्तान को ऊंचाई पर देखने वाला हर व्यक्ति हिंदुस्तान के सपनों को साकार करने वाला स्वप्न देखने वाला हर व्यक्ति आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्वास कर रहा है। भरोसा कर रहा है। मोदी प्रधानमंत्री नहीं प्रधान सेवक की तरह सेवा कर रहे हैं।
ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सैन्य शक्ति का पूरी दुनिया ने माना लोहा
ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सैन्य शक्ति का पूरी दुनिया ने लोहा माना है। दो-तीन दिन के अंदर ही पाकिस्तान को समझौते और सीजफायर के लिए घुटने पर ला दिया। प्रधानमंत्री के विजन और डबल इंजन की सरकार में अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे, अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए सरकार काम कर रही है।