{"_id":"6ad2649d42e68fd06b050645","slug":"memu-train-to-run-between-ayodhya-and-varanasi-starting-october-18-ayodhya-news-c-97-1-ayo1015-161109-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अयोध्या-वाराणसी के बीच 18 अक्तूबर से चलेगी मेमू ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अयोध्या-वाराणसी के बीच 18 अक्तूबर से चलेगी मेमू ट्रेन
Fri, 16 Oct 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या/गोसाईंगंज। अयोध्या से वाराणसी के बीच 12 कोच वाली नई मेमू ट्रेन के संचालन को मंजूरी मिली है। यह ट्रेन 18 अक्तूबर से 30 नवंबर तक 45 दिनों के लिए चलाई जाएगी। इसके संचालन से अयोध्या, गोसाईंगंज, अकबरपुर, शाहगंज और जौनपुर समेत दो दर्जन से अधिक छोटे स्टेशनों के यात्रियों को सहूलियत होगी।
नई मेमू ट्रेन से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। ट्रेन वाराणसी से शाम 4:30 बजे रवाना होकर रात 9:40 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में अयोध्या से रात 11:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह चार बजे वाराणसी पहुंचेगी। इससे शाम को वाराणसी से अयोध्या आने वाले यात्रियों को सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी।
कैंट स्टेशन अधीक्षक पीआर मीणा ने बताया कि ट्रेन दर्शननगर, बिलहर घाट, अलनाभारी, कटहरी, जाफरगंज, मनिहाट और बिलवाई सहित विभिन्न छोटे स्टेशनों पर ठहराव के साथ चलेगी। इससे छोटे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों, दैनिक यात्रियों और छात्रों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा होगी।