{"_id":"690ce365abaeaabece0e7004","slug":"md-inspected-and-gave-instructions-to-improve-electric-bus-service-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-137666-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एमडी ने किया निरीक्षण, इलेक्ट्रिक बस सेवा में सुधार के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एमडी ने किया निरीक्षण, इलेक्ट्रिक बस सेवा में सुधार के दिए निर्देश
अयोध्या। पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए अयोध्या सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने बृहस्पतिवार को राम पथ पर संचालित इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बसों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और यात्रियों से संवाद कर सेवा की गुणवत्ता, समयबद्धता, स्वच्छता एवं व्यवहार संबंधी फीडबैक लिया।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक विमल राजन ने यात्रियों की ओर से दिए गए सुझावों को सेवा सुधार के लिए गंभीरता से लागू करने के निर्देश दिए। वर्तमान में अयोध्या में दो प्रमुख इलेक्ट्रिक बस मार्गों पर सेवाएं संचालित की जा रही हैं। इसमें एक रूट पर लता चौक से शृंगार हाट, हनुमानगढ़ी, श्रीराम हॉस्पिटल, टेढ़ी बाजार, अमानीगंज, रिकाबगंज होते हुए सहादतगंज तक 12 बसें चल रही हैं, जो हर 10 मिनट में सेवा प्रदान करती हैं। दूसरे रूट पर बस स्टेशन अयोध्या से पुष्पराज चौराहा, जीआईसी, देवकाली तिराहा, देवकाली बाईपास से मेडिकल कॉलेज तक पांच बसें संचालित हैं, जो हर 15 मिनट में सेवा दे रही हैं। निरीक्षण के दौरान स्टेशन इंचार्ज अनूप अवस्थी सहित परिवहन विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।