फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mauritius Prime Minister will attend Ram Darbar today

Ayodhya News: आज राम दरबार में हाजिरी लगाएंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री

Thu, 11 Sep 2025 08:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Mauritius Prime Minister will attend Ram Darbar today
अयोध्या। मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम शुक्रवार को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह परिवार समेत श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन करेंगे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस मौके पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। विदेशी मेहमान के आगमन की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है।
विज्ञापन


माॅरीशस के प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। उनके साथ परिवार के सदस्य, मॉरीशस के प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और कैबिनेट के मंत्री भी मौजूद रहेंगे। एयरपोर्ट पर पारंपरिक शैली के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोक कलाकारों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री सीधे राम मंदिर के लिए रवाना होंगे। प्रयागराज-लखनऊ हाईवे से होते हुए करीब 15 किमी की दूरी तय कर प्रधानमंत्री का काफिला राम मंदिर पहुंचेगा। राम मंदिर में वह करीब डेढ़ घंटे रूकेंगे। इस दौरान रामलला और राजा राम के दर्शन करने के साथ मंदिर निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे। राम जन्मभूमि परिसर में जटायु और अंगद टीले पर पहुंचकर शिव का जलाभिषेक भी करेंगे। यहां पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट से राम मंदिर तक प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। उनके गुजरने के दौरान हाईवे पर थोड़ी देर के लिए यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर रहेंगी। राम मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री दोपहर एक बजे वापस एयरपोर्ट से आगे की यात्रा के लिए रवाना हो जाएंगे। डॉ. रामगुलाम रामलला के दर्शन करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री होंगे। अभी पांच सितंबर को भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे अयोध्या आए थे। तब उनके स्वागत के लिए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आए थे।



मॉरीशस के प्रधानमंत्री के शुक्रवार को प्रस्तावित आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीएम निखिल टीकाराम फुंडे व एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक की। इस दौरान डीएम व एसएसपी ने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिस क्षेत्र में जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वह पूरी सतर्कता के साथ दायित्वों का निर्वहन करें। निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में एडीएम सिटी योगानंद पांडेय, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी सहित पुलिस व जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed