फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mauni Amavasya today

Ayodhya News: मौनी अमावस्या आज, सरयू स्नान के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु

Fri, 09 Feb 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 09 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mauni Amavasya today
-दो दिनों तक रहेगी प्रयागराज से लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़, रामनगरी में यातायात प्रतिबंधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीअयोध्या। मौनी अमावस्या का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान पुण्य करने का विशेष महत्व है। इसी मान्यता के चलते रामनगरी अयोध्या में भी लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं। सरयू में डुबकी लगाकर मंदिरों में दर्शन-पूजन करते हैं। अयोध्या में पांच लाख श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। इसके चलते यहां यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है। गुरुवार शाम से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है।
मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में लाखों श्रद्धालु स्नान करते हैं। पूर्वांचल के श्रद्धालुओं का हुजूम प्रयागराज स्नान के बाद अयोध्या में भी उमड़ता है। ऐसे में शुक्रवार व शनिवार को रामनगरी में प्रयागराज से लौटने वाले श्रद्धालुओं का दबाव रहेगा। यहां पहले से ही रोजाना दो लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सरयू स्नान के लिए गुरुवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को सुबह चार बजे से ही सरयू स्नान को भक्तों की भीड़ उमड़ने लगेगी। भीड़ को देखते हुए सरयू घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


पांच किमी तक पैदल चल कर हो रहे दर्शन
रामनगरी में यातायात प्रतिबंधित होने के चलते श्रद्धालुओं को चार से पांच किलोमीटर तक पैदल चलने के बाद रामलला के दर्शन हो रहे हैं। चार पहिया वाहनों के लिए टेढ़ी बाजार, हनुमान गुफा पर पार्किंग बनाई गई है। यहां से उन्हें रामलला के दर्शन के लिए पैदल ही जाना पड़ता है। टेढ़ी बाजार से राममंदिर की दूरी करीब दो किलोमीटर, जबकि हनुमानगुफा से करीब तीन किलोमीटर है। ऐसे में श्रद्धालुओं को चार से पांच किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। टेढ़ी बाजार से रामपथ तक ई-बसों का भी संचालन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वार्थ सिद्धि योग में डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु
आचार्य शिवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि नौ फरवरी को सुबह 8:30 बजे लगेगी। 10 फरवरी को भोर में 4:28 बजे तक रहेगी। इस दिन मौन रहकर स्नान-दान करने से मनुष्य के कई जन्मों के पाप मिट जाते हैं। दान करने से पहले सवा घंटे तक मौन रख लिया जाए तो पुण्यफल 16 गुना बढ़ जाता है। मौनी अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07:05 बजे से लेकर रात को 11:29 बजे तक रहेगा। इस दिन जप और तप करने वाले व्यक्ति को शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है। मन को शांति मिलती है। पीपल की 108 परिक्रमा करने से भी मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed