फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mass singing of Vande Mataram will take place across the district on its 150th anniversary

Ayodhya News: वंदे मातरम् के 150 साल पर जिले भर में होगा सामूहिक गायन

Sat, 08 Nov 2025 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
Mass singing of Vande Mataram will take place across the district on its 150th anniversary
अयोध्या। वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जाएगी। 15 नवंबर तक जिले के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही वंदे मातरम् विषयक प्रदर्शनी व निबंध प्रतियोगिता के आयोजन के साथ साहित्य वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन




शनिवार को सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम् भारतीय स्वाधीनता संग्राम की आत्मा रहा है, जिसने देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाया। इसके 150 साल पूरे होने पर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देना है। कार्यक्रमों को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कार्यक्रम संयोजक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि वंदे मातरम् स्वाभिमान और बलिदान की भावना का प्रतीक है। इस दौरान जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी व मनोज वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed