फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   large number of youth are not included in voter list in Ayodhya Chief Electoral Officer expressed concern

Ayodhya: रामनगरी में बड़ी संख्या में युवा मतदाता सूची में नहीं शामिल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जताई चिंता

Fri, 05 Sep 2025 03:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Sep 2025 03:51 PM IST
सार

रामनगरी में बड़ी संख्या में युवा मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं। समीक्षा के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस पर चिंता जताई है। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाताओं से फार्म-8 भरवाकर एक माह में सभी त्रुटियों को ठीक करें। युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। 

विज्ञापन
large number of youth are not included in voter list in Ayodhya Chief Electoral Officer expressed concern
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित और शुद्ध बनाने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूचियों में धुंधली, काली या अस्पष्ट फोटो हटाकर स्पष्ट फोटो अपलोड की जाएं। मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियों को समाप्त किया जाए। मकान नंबर सही से दर्ज हों। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से मतदाता सूची में पाई जाने वाली त्रुटियों को दूर करने पर बल दिया। बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाताओं से फार्म-8 भरवाकर एक माह में सभी त्रुटियों को ठीक करें। युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। 

विज्ञापन

बड़ी संख्या में युवा अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 18 और 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या कुल मतदाताओं के अनुपात में 4 से 4.5 प्रतिशत होनी चाहिए। लेकिन, अयोध्या में यह सिर्फ एक प्रतिशत है। इसका मतलब है कि बड़ी संख्या में युवा अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। यह चिंताजनक स्थिति है। इसके लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों से सहयोग लेने और शिक्षकों व अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर सभी युवा मतदाताओं के नाम समयबद्ध ढंग से वोटर लिस्ट में शामिल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed