फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Khichdi harmony feast emphasizes unity of Kshatriya community

Ayodhya News: खिचड़ी समरसता भोज में क्षत्रिय समाज की एकता पर जोर

Sun, 18 Jan 2026 07:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 18 Jan 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Khichdi harmony feast emphasizes unity of Kshatriya community
फोटो-21-​खिचड़ी भोज में जुटे सूर्यवंश क्षत्रिय उत्थान समिति के सदस्य- संवाद
पूरा बाजार। भाग्यवंती देवी देवता सिंह महाविद्यालय कर्मा में रविवार को खिचड़ी समरसता भोज का आयोजन किया गया। रामपुर सरधा कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित सिंह के नेतृत्व एवं सूर्यवंश क्षत्रिय उत्थान समिति के तत्वावधान में हुए समारोह में क्षत्रिय समाज की एकता और सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन


कार्यक्रम में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने कहा कि रक्षा करना क्षत्रिय समाज का धर्म है। कहा कि अपने गौरव को बनाए रखने के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देनी होगी। समिति के अध्यक्ष भगवान बक्श सिंह ने कहा कि आज क्षत्रिय समाज कई धाराओं में बंटा हुआ है। सभी धाराओं को एकजुट कर एक विशाल धारा का निर्माण करना समय की आवश्यकता है।समारोह में बस्ती जिले के समिति अध्यक्ष बाबू प्रमोद सिंह, बरुवार वंश क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष रामविभूति सिंह, क्षत्रिय कल्याण परिषद के पदाधिकारी राजेश सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष छेदी सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह, सूर्यवंश क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस अयोध्या के अध्यक्ष रामकुमार सिंह, समिति के संरक्षक राजेंद्र सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दादा गुरु प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन लाल साहब सिंह ने किया। इस अवसर पर समरसता खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed