फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kartik Mela ends, traffic system back on track in Ayodhya

Ayodhya News: कार्तिक मेला समाप्त, अयोध्या में पटरी पर लौटी यातायात व्यवस्था

Thu, 06 Nov 2025 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kartik Mela ends, traffic system back on track in Ayodhya
श्रीराम अस्पताल के सामने रामपथ पर खड़ी सवारियों से भरी बस
अयोध्या। परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेला की समाप्ति के साथ ही यातायात डायवर्जन अब हटा लिए गए हैं। बंद पड़े प्रमुख मार्गों को खोल दिया गया है और राम पथ पर एक बार फिर ई रिक्शा और इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने लगी हैं। इससे आम नागरिकों के साथ श्रद्धालुओं व व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

खुल गए ये प्रमुख मार्ग
लकड़मंडी चौराहा से लता मंगेशकर चौक तक जाने वाला मार्ग मेला के दौरान बंद था, अब आम वाहनों के लिए खोल दिया गया है। इसी तरह साकेत पेट्रोल पंप से नयाघाट, हनुमानगुफा चौराहा, रामघाट चौराहा और दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय से रामपथ की ओर जाने वाले मार्ग भी चालू हो गए हैं। इससे राम पथ पर यातायात सामान्य हो गया है और शहर के अंदर ई रिक्शा, टेंपो और बसों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मेला समाप्त होने के बाद नगर निगम की टीमें भी सक्रिय हो गई हैं। घाटों और मार्गों की सफाई तेजी से की जा रही है। राम की पैड़ी, नयाघाट और लता मंगेशकर चौक के आसपास जहां लाखों श्रद्धालु स्नान व दर्शन के लिए पहुंचे थे, वहां अब सफाई अभियान चलाया जा रहा है। एसपी ट्रैफिक एपी सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस को निर्देश दिया है कि मुख्य चौराहों और मार्गों पर यातायात की निगरानी जारी रखी जाए ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed