फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Jal Nigam's excavation work jeopardizes Durga Puja; committees express resentment

Ayodhya News: जल निगम की खोदाई से दुर्गापूजा पर संकट, समितियों में नाराजगी

Mon, 05 Oct 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 05 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Jal Nigam's excavation work jeopardizes Durga Puja; committees express resentment
45- दुर्गा पूजा महोत्सव में बाधक बने जगह-जगह खोदे गए गड्ढे- संवाद
अयोध्या। केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति और नगर की दुर्गापूजा समितियां जल निगम की कार्यप्रणाली से नाराज हैं। सीवर लाइन के लिए शहर के मुख्य मार्गों और गलियों में की गई खोदाई से आवागमन प्रभावित हो रहा है। 11 अक्तूबर से दुर्गापूजा शुरू होनी है, लेकिन सड़कों की बदहाल स्थिति से आयोजन में भी परेशानी की आशंका है।
विज्ञापन


समितियों का कहना है कि जल निगम ने नाका से चौक तक सड़क की खोदाई कर उसे छोड़ दिया है। इससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। बारिश के बाद मिट्टी धंसने से वाहन फंस रहे हैं। राहगीरों के चोटिल होने की भी शिकायत है। आरोप है कि मौके पर न तो पुलिस या यातायात पुलिसकर्मी तैनात हैं और न ही जल निगम की ओर से पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है। समितियों ने त्योहारों के बाद नई खोदाई करने का अनुरोध किया था, लेकिन इसे अनसुना कर दिया गया।
विज्ञापन


केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि उच्चाधिकारियों से मिलकर भी समस्या से अवगत कराया जा चुका है। जल निगम प्रभारी अखिलेश पाठक ने कहा कि यदि दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पूजा समितियां धरना देंगी। इस मौके पर अध्यक्ष मनोज जायसवाल, संयोजक गगन जायसवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा पंडालों के पास भी खोदाई

चौक-नाका मुख्य मार्ग के अलावा गलियों में पूजा पंडालों के आसपास भी खोदाई की गई है। इससे पंडालों की सजावट में परेशानी आ रही है। समितियों के अनुसार सजावट के लिए बल्लियां लगाना मुश्किल हो गया है। माता की प्रतिमाओं के वाहन भी सुरक्षित तरीके से पंडालों तक पहुंचने में दिक्कत होगी। केंद्रीय समिति ने चेतावनी दी है कि किसी भी हादसे की पूरी जिम्मेदारी जल निगम की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed