{"_id":"68d416a365c767b07a074342","slug":"invitation-cards-for-the-flag-hoisting-ceremony-will-be-distributed-from-october-15-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-135639-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 15 अक्तूबर से बंटने लगेंगे ध्वजारोहण समारोह के निमंत्रण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 15 अक्तूबर से बंटने लगेंगे ध्वजारोहण समारोह के निमंत्रण पत्र
Wed, 24 Sep 2025 09:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 24 Sep 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
12- बुधवार को रामलला का सजा विग्रह - ट्रस्ट
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ध्वजारोहण समारोह की तैयारी तेज कर दी है। समारोह के लिए 15 अक्तूबर से निमंत्रण पत्र बंटने लगेंगे। यह निर्णय मंगलवार को रामकोट स्थित तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भवन में हुई बैठक में लिया गया है। बैठक दो शिफ्टों में हुई। पहले शिफ्ट में 55 व दूसरे शिफ्ट में 35 लोगों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर मंथन किया गया।
ध्वजारोहण समारोह 25 नवंबर को विवाह पंचमी के दिन आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में 8000 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है, जिनकी सूची तैयार हो रही है। समारोह में प्रदेश के करीब 50 जिलों से लोगों को बुलाया जा रहा है। वहीं अयोध्या के आसपास के लोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। बैठक में मेहमानों के ठहरने एवं भोजन आदि के प्रबंध पर भी विमर्श किया गया। तीर्थ क्षेत्र पुरम, कारसेवक पुरम, रामसेवक पुरम समेत अन्य स्थानों पर मेहमानों के रुकने के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा मठ-मंदिर एवं आश्रमों में भी मेहमानों को रोका जाएगा। बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव, विहिप के केंद्रीय पदाधिकारी विनायक राव देशपांडेय, कोटेश्वर शर्मा, भोलेंद्र, कारसेवक पुरम प्रभारी शिवदास, सहित विहिप के अन्य प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
समारोह में होने वाले अनुष्ठान के लिए अयोध्या के साथ-साथ काशी से भी आचार्य बुलाए जा रहे हैं। समारोह में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के आने को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। ध्वजारोहण समारोह में राम मंदिर समेत परकोटा के सभी छह मंदिर (शिव, सूर्य, गणपति, हनुमान, माता भगवती व मां अन्नपूर्णा मंदिर) और शेषावतार मंदिर पर ध्वज फहराया जाएगा। इन सभी मंदिरों में अलग-अलग अनुष्ठान भी होंगे।