फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Inter student fainted after being beaten by teacher, outrage

Ayodhya News: शिक्षक की पिटाई की इंटर की छात्रा बेहोश, आक्रोश

Sat, 23 Aug 2025 08:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 23 Aug 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Inter student fainted after being beaten by teacher, outrage
बीकापुर। भारती इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह शिक्षण कार्य के दौरान एक संविदा शिक्षक ने इंटर की छात्रा सुहानी साहू (17) की डंडे से पिटाई की। इसके बाद वह स्कूल में ही बेहोश हो गई। आनन-फानन उसे सीएचसी बीकापुर लाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर, घटना के बाद काफी संख्या में अभिभावक व ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और आक्रोश जताते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

बीकापुर के मलेथू कनक निवासी अरविंद साहू की बेटी सुहानी साहू भारती इंटर कॉलेज की छात्रा है। शनिवार को वह स्कूल गई थी। आरोप है कि किसी बात से नाराज होकर संविदा शिक्षक इंद्रसेन यादव ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई तो सुबह 08:30 बजे परिजनों को सूचित किया गया। जानकारी होते ही उनके भाई अरुण साहू समेत काफी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचे और गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ने पर एसडीएम श्रेया व कोतवाली पुलिस भी मौके पर आई। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और छात्रा को अस्पताल भिजवाया गया। एसडीएम ने प्रधानाचार्य से घटना के बारे में जानकारी ली और दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को रिपोर्ट भेजी जा रही है। वहीं, छात्रा के भाई ने अध्यापक के विरुद्ध केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के पिता अरविंद साहू ने बताया कि विद्यालय के कुछ अध्यापक कोचिंग चलाते हैं। कोचिंग पढ़ने के लिए वह छात्र-छात्राओं पर दबाव बनाते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ज्यादा ठीक न होने के कारण वह कोचिंग पढ़ा पाने में असमर्थ हैं, जिसके चलते उनकी बेटी का उत्पीड़न किया गया। वहीं, विद्यालय प्रशासन ने घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की है। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि दोषी मिलने पर अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सामाजिक संगठनों ने भी घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी और बीएसएनएल यूनियन के प्रांतीय सचिव तिलकराज तिवारी ने घटना की निंदा की है। कोचिंग चलने वाले शिक्षकों की भूमिका की जांच करके कोचिंग बंद करवाने की मांग की गई है। कहा कि जल्द ही जिला प्रशासन से मिलकर आरोपी अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed