फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   increasing income

Ayodhya News: आमद बढ़ा रही आमदनी

Fri, 09 Feb 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 09 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
increasing income
-स्टेशनों पर रोज उतर रहे हजारों श्रद्धालु
विज्ञापन

-दुकानों पर ग्राहकों की भीड़, कई गुना बढ़ी बिक्री
संवाद न्यूज एजेंसीअयोध्या। रामनगरी में श्रद्धालुओं की बढ़ी आमद से दुकानदारों की आमदनी बढ़ गई है। रेलवे स्टेशनों के पास की दुकानों की बिक्री तो कई गुना हो गई। चार स्टेशनों पर आस्था स्पेशल और दूसरी ट्रेनों से कई हजार श्रद्धालु रात-दिन उतर रहे हैं।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बनी हुई है। इससे अयोध्या में हर वर्ग के लोगों को रोजगार मिला है। कई दुकानों पर कर्मी बढ़ाने पड़े हैं। दुकानों पर बिक्री बढ़ी तो दुकानदारों का लाभ भी बढ़ा है। इनके चेहरे पर रौनक है। लाभ का पैसा नहीं बोलना चाहते, लेकिन बिक्री कई गुना तक बता रहे हैं।
विज्ञापन


छह फरवरी से प्रमुख रेलवे स्टेशनों के पास के दुकानदारों की भी चांदी हो गई है। आस्था स्पेशल के साथ रूटीन ट्रेनों से भी रामभक्त पहुंच रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा लाभ अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के दुकानदारों को हुआ है। सलारपुर और दर्शननगर में भी पहले से अधिक रौनक है। यहां चाय-नाश्ता, भोजन की दुकानों पर भीड़ अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले दुकानदार

-बड़ी संख्या में यात्री आ रहे हैं। दुकान पर पहले से तीन गुने ग्राहक पहुंच रहे हैं। सुबह शाम ज्यादा लोग आ रहे हैं। आमदनी बढ़ी है।

सुरेंद्र यादव, चाय-चना विक्रेता
-पहले काफी समय तक खाली बैठे रहते थे। अब फुरसत नहीं है। बनाते, बेचते रहते हैं। कभी तुलना नहीं की, लेकिन आमदनी बढ़ी है।

अशोक उपाध्याय, बाटी-चोखा विक्रेता

-सामान्य ट्रेनों के यात्रियों की भीड़ से ज्यादा लाभ हो रहा है। तीन गुना तक लोग दुकान में पहुंच रहे हैं। मेहनत और लाभ दोनों बढ़ा है।

आशुतोष निगम, रेस्टोरेंट संचालक

-महीनों धंधा ठप रहा। दस दिन से ट्रेनें चलीं तो दुकानदारी तेज हुई। रामभक्तों की खरीदारी से पहले की अपेक्षा डेढ़-दो गुना लाभ हो रहा है।

चंद्र प्रकाश यादव, चाय-नाश्ता दुकानदार


-स्पेशल ट्रेन वाले कम खरीददारी करते हैं, लेकिन अन्य यात्री ठहरते हैं। औसतन तीन गुना लोग बढ़े हैं।

अंबरीश गुप्ता, भोजनालय संचालक


-अब रात दिन बिक्री हो रही है। दुकान बंद न भी करें तो भीड़ रहती है। कभी जोड़ा नहीं, लेकिन काफी लाभ हो रहा है।

आलोक गुप्ता चाय-नाश्ता के दुकानदार


-सलारपुर रेलवे स्टेशन पर एक और बाहर दो दुकानें हैं। सुरेश ने बुधवार से चाय-पान की दुकान लगानी शुरू की। कहते हैं लोग आ रहे हैं। मतलब भर की बिक्री हो रही। दर्शन नगर में रेलवे स्टेशन से आधा किमी दूर दुकानें हैं। यहां आस्था स्पेशल से उतरने वालों को पास में कार्यकर्ता भोजन का पैकेट देते हैं और बसों से अयोध्या लेकर चले जाते हैं।



दुकानदारों का दर्द

ऐन कमाई के मौके पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से श्री राम चिकित्सालय की सड़क का चौड़ीकरण का फरमान जारी कर दिया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन जेसीबी पहुंची। अब दुकानदार दुकानों से अतिक्रमण हटाएं कि धंधा करें। कहते हैं जब महीने भर खाली बैठे थे, तब जमीन खाली करवा लेते। या फिर दो महीने बाद खाली करवाते। बिक्री के समय अब दोहरा नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed