फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   I took care of every facility, yet Sagar disappointed me

Ayodhya News: हर सुविधा का रखते थे ध्यान, फिर भी निराश कर गया सागर

Sat, 23 Aug 2025 08:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 23 Aug 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
I took care of every facility, yet Sagar disappointed me
अयोध्या। एमबीबीएस के छात्र सागर पटेल के पिता समर बहादुर पटेल ने शनिवार को अमर उजाला से बात की और रूंधे गले से व्यथा सुनाई। कहा कि वह बचपन से ही सागर की हर सुख-सुविधा का ख्याल रखते थे। उसकी हर जिद पूरी करते थे। उम्मीद थी कि वह बड़े ओहदे पर जाकर उनका मान बढ़ाएगा, लेकिन उसने पूरे परिवार को निराश कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सागर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। बहन की शादी हो चुकी है। कड़ी मेहनत करके उन्होंने तीनों बेटों को अच्छी शिक्षा देने का प्रयास किया। वह एमबीबीएस में चयनित हुआ तो परिवार में एक आस जगी। उन्हें पैसों की ललक नहीं थी, बस बेटे काबिल निकलते तो क्षेत्र में उनका मान बढ़ता, इसी को लेकर वह हमेशा से प्रयासरत रहे। खासतौर से बड़े बेटे से उन्हें अधिक उम्मीदें थीं।
विज्ञापन

बताया कि तीन माह पहले वह घर गया था। उस दौरान महंगे मोबाइल फोन की इच्छा जताई। उन्होंने इंकार कर दिया तो अपनी मां से पैसा लेकर मोबाइल फोन खरीदा था। बीते दिनों नई बाइक की मांग की तो उन्होंने ठंडी तक दिलाने का वादा किया। वह नहीं माना तो कुछ दिन पहले बाइक खरीदी। कागजात दुरुस्त करवाकर शनिवार को बाइक हैंडओवर करने की योजना थी, लेकिन इसके पहले ही यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर बहादुर ने बताया कि काफी पहले सागर को सिर दर्द की समस्या थी। लगभग पांच साल पहले इलाहाबाद में डॉ. अनुराग वर्मा से उसका इलाज चला था। इन दिनों वह फिर से सिर दर्द होने की समस्या बता रहा था। एसजीपीजीआई में आकर इलाज कराने के लिए उन्होंने कहा था, लेकिन वह पढ़ाई की वजह से टालमटोल करता रहा। शंकरगढ़ बाजार में एक निजी चिकित्सक के मानसिक रोग से संबंधित इलाज कराने की उन्हें जानकारी नहीं थी।


प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि घटना के बाद जब मृतक का कमरा खोला गया तो एक बेड खड़ा था। इससे पता चला कि वह कमरे में अकेले सोता था। उसके दूसरे सहपाठी से जानकारी की गई तो उसने बताया कि दोनों के सोने का समय अलग-अलग होने से वह इन दिनों बगल के कक्ष में सोता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed