{"_id":"68c2eab58d751ccc300e6fb2","slug":"high-speed-access-control-expressway-will-be-built-from-ayodhya-to-varanasi-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1379404-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अयोध्या से वाराणसी तक बनेगा हाईस्पीड एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अयोध्या से वाराणसी तक बनेगा हाईस्पीड एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी से बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी तक हाईस्पीड एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। इससे दोनों आध्यात्मिक शहरों की दूरी सिर्फ दो घंटे में तय की जा सकेगी।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने इस एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को प्रस्ताव दिया था। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के लिए संस्था के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रस्तावित एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इससे अयोध्या से दिल्ली तक की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। लगभग 200 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी।
सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय की ओर से अयोध्या में कई बड़ी परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें 84 कोसी परिक्रमा मार्ग, रामजानकी मार्ग अयोध्या से जनकपुर, अयोध्या-सुल्तानपुर व अयोध्या-जगदीशपुर मार्ग, राम वन गमन मार्ग के साथ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर लखनऊ हाईवे पर कई ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण शामिल है। इसके अलावा अयोध्या बाईपास का सुंदरीकरण 55 करोड़ की लागत से कराया गया है।
विज्ञापन
इनसेट
शहर के यातायात दबाव को कम करने और राष्ट्रीय महत्व की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए रिंग रोड का काम प्रगति पर है। वहीं, अयोध्या-प्रयागराज ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल छह लेन हाईवे के पहले चरण में प्रतापगढ़ तक के लिए सीमांकन की प्रक्रिया चल रही है। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर अयोध्या, उत्तर भारत का एक प्रमुख सड़क संपर्क केंद्र बन जाएगा, जिससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने एक्सप्रेसवे निर्माण को अयोध्या और पूर्वांचल के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या से वाराणसी हाईस्पीड एक्सप्रेसवे का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है।