फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   hi-tech cancer hospital will be built in Ayodhya along with digital Hanumanji gallery know latest updates

Ayodhya News: रामनगरी में बनेगा हाईटेक कैंसर अस्पताल, हनुमानजी की डिजिटल गैलरी भी बनेगी; पढ़ें ताजा अपडेट

Mon, 05 Jan 2026 12:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Jan 2026 12:15 PM IST
सार

रामनगरी में मोदी कैंसर केयर ट्रस्ट आठ एकड़ भूमि पर हब-स्पोक मॉडल पर अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का निर्माण कराएगा। साथ ही रामकथा संग्रहालय में हनुमानजी की डिजिटल गैलरी बनेगी। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
hi-tech cancer hospital will be built in Ayodhya along with digital Hanumanji gallery know latest updates
जानकारी देते राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अयोध्या में राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने रामनगरी के समग्र विकास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण के साथ अब अयोध्या में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


इसी क्रम में श्रीराम अस्पताल का बड़े स्तर पर अपग्रेडेशन किया जाएगा। ताकि, स्थानीय नागरिकों और दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। इसके अलावा अयोध्या में 300 बेड के नए सरकारी अस्पताल के निर्माण की योजना भी तेजी से आगे बढ़ रही है। 
विज्ञापन


इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया और निर्माण एजेंसी का चयन किया जा चुका है, जबकि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी एएसआई की अंतिम स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। निजी क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी कैंसर केयर ट्रस्ट की ओर से आठ एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जाएगा, जो हब-स्पोक मॉडल पर आधारित होगा। इस ट्रस्ट में अयोध्या के राज परिवार का एक सदस्य हमेशा ट्रस्टी रहेगा। 


योजना के अनुसार, दो वर्षों के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर ओपीडी और जांच सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसके साथ ही रामकथा संग्रहालय में आईआईटी मद्रास के सहयोग से हनुमान जी की डिजिटल गैलरी बनाई जाएगी। इससे श्रद्धालुओं को तकनीक के माध्यम से एक नया अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed