फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Har Har Mahadev will echo in Ramnagari...

Ayodhya News: रामनगरी में गूंजेगा हर-हर महादेव...

Fri, 08 Mar 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 08 Mar 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev will echo in Ramnagari...
अयोध्या। हर हर महादेव... के उद्घोष के साथ शुक्रवार को रामनगरी में महाशिवरात्रि का उल्लास बिखरेगा। राम की उपासना में डूबी रहने वाली रामनगरी शिवोपासना में लीन नजर आएगी। इसके लिए शिवालयों को भव्यता प्रदान की गई है। आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में शिवभक्त अयोध्या पहुंचकर ऐतिहासिक शिवमंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक व पूजन-अर्चन कर अपनी आस्था अर्पित करेंगे। करीब तीन लाख भक्तों के अयोध्या आगमन की संभावना है।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव योग जैसे संयोग भी बन रहे हैं। मान्यताओं के अनुसार यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के वैवाहिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। महाशिवरात्रि पर दर्शन-पूजन व अभिषेक के लिए भीड़ का सर्वाधिक दबाव नागेश्वनाथ मंदिर में होता है। राम की पैड़ी स्थित यह प्राचीन मंदिर सुबह तीन बजे से ही खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी आनंद द्विवेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को भोलेनाथ का भव्य शृंगार किया गया। विवाह के अन्य लोकाचार पूरे किए गए। शुक्रवार रात मंदिर से भव्य शिवबरात निकलेगी। इस बरात का क्षीरेश्वरनाथ मंदिर पर स्वागत किया जाएगा। रात में भगवान भोलेनाथ का धूमधाम से विवाह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ की भव्य झांकी भी सजाई जाएगी। रामनगरी समेत जिले भर के शिव मंदिरों को सजाया-संवारा गया है। भीड़ को देखते हुए अयोध्या में रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।



शांति व्यवस्था के लिए लगाए गए मजिस्ट्रेट
महाशिवरात्रि पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही भीड़ पर नियंत्रण को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है। निर्देश है कि ये पुलिस अधिकारियों के साथ व्यवस्था करेंगे। जिला मजिस्ट्रेट नितीश कुमार ने अयोध्या के राम की पैड़ी, नयाघाट, कच्चाघाट एवं नागेश्वरनाथ मंदिर के अंदर व बाहर, हनुमानगढ़ी, क्षीरेश्वरनाथ और गुप्तारघाट पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। इसके साथ ही नगर क्षेत्र के लिए नगर मजिस्ट्रेट, अयोध्या के लिए रेजीडेंट मजिस्ट्रेट व ग्रामीण क्षेत्रों में सभी तहसीलों के एसडीएम को उनके क्षेत्रों में शांति व्यवस्था के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed