फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Guided tour starts from Lucknow to Ayodhya

Ayodhya News: लखनऊ से अयोध्या तक गाइडेड टूर की शुरुआत

Fri, 26 Sep 2025 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:20 AM IST
सार

अयोध्या में उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने लखनऊ से अयोध्या और नैमिषारण्य के लिए एक दिवसीय गाइडेड टूर शुरू किया है। इस यात्रा में श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन और ऐतिहासिक जानकारी मिलेगी। वरिष्ठ नागरिकों को विशेष छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन
Guided tour starts from Lucknow to Ayodhya

विस्तार

अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी), विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) के अवसर पर लखनऊ से अयोध्या और नैमिषारण्य जैसे पवित्र तीर्थस्थलों के लिए एक दिवसीय गाइडेड टूर की शुरुआत कर रहा है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुविधाजनक के साथ आध्यात्मिक यात्रा का आनंद उपलब्ध कराना है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए कम दरों में टूर पैकेज उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि राज्य में शुरू किए गए गाइडेड टूर श्रद्धालुओं को गहन और सार्थक आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने का प्रयास हैं। वरिष्ठ नागरिकों को विशेष छूट दी जा रही है। यूपीएसटीडीसी ने श्रद्धालुओं के लिए लखनऊ-नैमिषारण्य धार्मिक यात्रा की शुरुआत की है। लखनऊ-अयोध्या दर्शन यात्रा पैकेज की घोषणा भी की गई है। यह यात्रा शनिवार और रविवार सुबह 08 बजे लखनऊ से शुरू होगी। दिनभर तीर्थाटन और भ्रमण के बाद रात लगभग 08:30 बजे वापस लखनऊ पहुंचेगी। इस पैकेज की दर प्रति व्यक्ति 2,000 रुपये रखी गई है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए मात्र 1,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इस यात्रा के तहत श्रद्धालुओं को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, राम की पैड़ी सहित अयोध्या के अन्य प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा। इन टूर पैकेज में दर्शन के साथ-साथ पौराणिक आख्यानों और ऐतिहासिक प्रसंगों को भी अनुभव करने का अवसर मिलेगा। यात्रियों के साथ अनुभवी स्थानीय गाइड रहेंगे, जो धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता से जुड़े रोचक किस्सों को साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें टूर पैकेज की बुकिंग
इच्छुक यात्री इन पैकेजों की ऑनलाइन बुकिंग www.upstdc.co.in पर कर सकते हैं। श्रद्धालु फोन के माध्यम से भी सीधे बुकिंग करा सकते हैं। इसके लिए निगम ने नंबर जारी किए हैं- +91 91490 99890, +91 94150 13041 और +91 94159 02726।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed