{"_id":"68c2e742053392686a087a49","slug":"governors-additional-chief-secretary-got-angry-over-incomplete-time-table-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1380188-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अधूरे टाइम टेबल पर बिफरे राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अधूरे टाइम टेबल पर बिफरे राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश की राज्यपाल और राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के अपर मुख्य सचिव सुधीर एम बोबड़े व ओएसडी डॉ. पंकज एल जानी बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे। अपर मुख्य सचिव ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में कक्षाओं के संचालन के लिए तैयार किए गए टाइम टेबल के अधूरे होने और मानक के अनुरूप न पाए जाने पर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण और समीक्षा बैठक कर विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति को भी परखा।
अपर मुख्य सचिव व ओएसडी ने पहले नवीन परिसर का निरीक्षण किया। यहां पर विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्यर्दायी संस्था के अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से तय समय पर पूरा करने की हिदायत दी। इसी कड़ी में आईइटी परिसर का भ्रमण करने के साथ तुलसी भवन में बीए की कक्षाओं के संचालन को देखा। इस दौरान छात्र-छात्राओ की संख्या और उपस्थिति के बारे में भी जाना। धन्वंतरि भवन में लैब का निरीक्षण किया।
इसके बाद राजभवन के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की मौजूदगी में विभिन्न सरकारी विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में नालंदा विश्वविद्यालय की तर्ज पर तालाब के सुंदरीकरण, 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए फीडर स्थापना, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, स्पोर्टस स्टेडियम और पेयजल आपूर्ति यूनिट निर्माण की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
इसी कड़ी में अपर मुख्य सचिव ने विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों और शिक्षकों के साथ भी बैठक की। इसमें शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए कुलाधिपति की ओर से दिए गए निर्देशों पर अब तक किए गए अमल के बारे में पूछा। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से विश्वविद्यालय की गुणवत्ता का मूल्यांकन करने के लिए नैक ग्रेडिंग के लिए सभी तैयारियां तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह, कुलसचिव विनय सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल, प्रो आशुतोष सिन्हा, प्रो. संत शरण मिश्र, प्रो. शैलेंद्र कुमार व प्रो. शैलेंद्र वर्मा मौजूद रहे।