फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Goswami voters are also important along with Brahmins

Ayodhya News: ब्राह्मणों के साथ गोस्वामी मतदाता भी अहम

Tue, 04 Feb 2025 08:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 04 Feb 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
Goswami voters are also important along with Brahmins
ब्राह्मणों के साथ गोस्वामी मतदाता भी अहम
विज्ञापन

अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में ब्राह्मणों के साथ ही गोस्वामी मतों को साधने में भी पार्टियां लगी रहीं। भाजपा की तरफ से पूर्व विधायक खब्बू तिवारी तो सपा की तरफ से पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने घर-घर जाकर ब्राह्मणों व गोस्वामी समाज को अपने-अपने खेमे में लामबंद करने की हरसंभव कोशिश की।

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर ब्राह्मण व गोस्वामी समाज के मतदाता भी समीकरण बनाने-बिगाड़ने की हैसियत रखते हैं। यहां ब्राह्मणों की आबादी लगभग 75,000 व गोस्वामी समाज के लगभग 22,000 मतदाता होने का अनुमान है। गोस्वामी समाज भी स्वयं को ब्राह्मण समाज के निकट ही जोड़ता है। ऐसे में ब्राह्मणों के साथ इस समाज की भी महती भूमिका है। यह समीकरण भांप भाजपा व सपा इन्हें साधने की पुरजोर कोशिश की।
विज्ञापन


पिछले काफी समय से इस क्षेत्र में ब्राह्मण समाज के नेता के प्रतिनिधित्व से वंचित ब्राह्मण मतदाताओं ने पूर्व विधायक खब्बू तिवारी से जुड़ाव प्रदर्शित किया। उनकी अमानीगंज समेत विभिन्न स्थानों पर हुई सभाओं व जनसंपर्क के दौरान जनसैलाब उमड़ा तो सपा भी अलर्ट हो गई। सपा ने भी ब्राह्मण नेताओं की फौज उतारी। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के अलावा पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी भी चुनाव प्रचार में कूदे। उनके साथ स्थानीय नेता भी जुटे रहे और ब्राह्मण बाहुल्य इलाकों के अलावा गोस्वामी मताें पर भी डोरे डाले। कई दिन तक ब्राह्मण व गोस्वामी बाहुल्य क्षेत्रों में दोनों दलों के नेताओं ने प्रतिष्ठा झोंकी। यहां जनमत कौन हासिल करेगा, यह तो भविष्य की गर्त में है, लेकिन इन जोर आजमाइशों की चर्चाएं खूब रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed