{"_id":"68a748a1775833bf2b075694","slug":"gosaiganj-bypass-96-complete-traffic-will-start-this-month-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-133905-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: गोसाईगंज बाईपास 96 फीसदी पूरा, आवागमन इसी माह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: गोसाईगंज बाईपास 96 फीसदी पूरा, आवागमन इसी माह
Thu, 21 Aug 2025 09:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 21 Aug 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में सड़कों का जाल तेजी से बिछ रहा है, जिसका ताजा उदाहरण गोसाईगंज क्षेत्र में बन रहा फोर लेन बाईपास है। अयोध्या-अकबरपुर-बसखारी फोरलेन मार्ग पर बन रहे इस बाईपास का निर्माण कार्य लगभग 96 फीसदी पूरा हो गया है। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार हो जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की ओर से 114 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण हो रहा है। साढ़े पांच किलोमीटर लंबे बाईपास से न केवल स्थानीय लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी, बल्कि अयोध्या आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए भी यह एक वरदान साबित होगा। इस परियोजना को अयोध्या के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
गोसाईगंज बाईपास का निर्माण कस्बे में बढ़ती यातायात की भीड़ को कम करने और यात्रा को सुरक्षित व तेज बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस बाईपास के बनने से अयोध्या से अकबरपुर और बसखारी जाने में आसानी होगी। साथ ही जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड अधिशासी अभियान एसपी भारती के अनुसार इस परियोजना में आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
सड़क की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए उच्च मानकों का पालन किया जा रहा है। बाईपास के निर्माण में पर्यावरणीय संतुलन का भी ध्यान रखा गया है, और सड़क के किनारे हरियाली विकसित करने की योजना है। इसके अलावा इस मार्ग पर उचित प्रकाश व्यवस्था और संकेतकों की स्थापना भी की जाएगी, ताकि रात के समय भी यात्रा सुरक्षित रहे।