फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Gonda: Four coaches of goods train derailed, major accident averted in Ayodhya

Gonda : मालगाड़ी के चार डिब्बे उतरे, अयोध्या में बड़ा हादसा टला; मनकापुर से कटरा रेलखंड पर संचालन बाधित

Sun, 21 Apr 2024 07:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 Apr 2024 07:17 AM IST
सार

मनकापुर-अयोध्या धाम रेलखंड पर कटरा-रामघाट हाल्ट से अयोध्या के बीच मालगाड़ी के चार डिब्बे बेपटरी हो गए। 

विज्ञापन
Gonda: Four coaches of goods train derailed, major accident averted in Ayodhya
टल गया हादसा - फोटो : एएनआई

विस्तार

अयोध्या में शनिवार शाम को बड़ा रेल हादसा बच गया। मनकापुर-अयोध्या धाम रेलखंड पर कटरा-रामघाट हाल्ट से अयोध्या के बीच मालगाड़ी के चार डिब्बे बेपटरी हो गए। पहिए ट्रैक से उतरने पर मनकापुर से कटरा रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। मौके पर दुर्घटना सहायता यान व रेस्क्यू टीमों ने पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है।अयोध्या धाम के निकट मालगाड़ी के डिरेल होने से अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


गोंडा जंक्शन के वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक आरएस मीणा ने बताया कि शनिवार शाम लगभग सात बजे गोरखपुर से अयोध्या जा रही अप-बीसीएम मालगाड़ी के चार डिब्बों के पहिए पटरी से उतर गए। इससे रेल यातायात व संचालन बाधित हो गया। रेस्क्यू टीम के प्रयास से शीघ्र रेल संचालन बहाल हो जाएगा। इस बीच किसी बड़ी क्षति की बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed