{"_id":"68cedcd3ad873beca8016317","slug":"gold-medals-will-be-given-to-112-meritorious-students-in-the-convocation-ceremony-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1393407-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दीक्षांत समारोह में 112 मेधावियों को दिए जाएंगे स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दीक्षांत समारोह में 112 मेधावियों को दिए जाएंगे स्वर्ण पदक
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 13 अक्तूबर को होने वाले 30वें दीक्षांत समारोह में 112 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इन सभी मेधावियों के नामों की अनंतिम सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इस सूची पर छात्र-छात्राओं की ओर से 25 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
इस बार दीक्षांत समारोह में 65 मेधावियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। 29 मेधावी छात्र-छात्राओं को कुलपति स्वर्ण पदक मिलेगा। 18 दान स्वरूप स्वर्ण पदक भी दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का नाम अनंतिम रूप से फाइनल कर दिया है। इसी के साथ शनिवार को यह सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई।
इस बारे में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विनय सिंह ने बताया कि यदि किसी छात्र-छात्रा को वेबसाइट पर अपलोड की गई इस अनंतिम सूची पर कोई आपत्ति है या मेधावी विद्यार्थी, उनके पिता व महाविद्यालय के नाम की वर्तनी और स्पेलिंग के साथ अन्य कोई त्रुटि हो तो वह अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए संबंधित विद्यार्थी को अपना प्रार्थना पत्र परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में देना होगा। 25 सितंबर को शाम पांच बजे के बाद मिली आपत्ति व प्रार्थना पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि तय करने के लिए कुलपति अधिकृत
अवध विश्वविद्यालय के 13 अक्तूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह का मुख्य अतिथि तय करने के लिए कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह को अधिकृत कर दिया गया है। कार्य परिषद की आपात बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के नामों पर विचार किया गया। संभावित कुछ नाम तय किए गए। इनसे वार्ता कर कुलपति अंतिम निर्णय करेंगे। बैठक में कुलसचिव विनय सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।