फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Gang stealing power cables busted, five arrested

Ayodhya News: बिजली के तार चोरी करने के गैंग का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 08:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 04 Jan 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
Gang stealing power cables busted, five arrested
अयोध्या। रुदौली कोतवाली पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। गैंग से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से पांच लाख रुपये के बिजली के तार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि 26/27 दिसंबर की रात मीसा गांव में 33 खंभों से बिजली के तार चोरी हाेने की सूचना मिली थी। बिजली निगम के अवर अभियंता ने कोतवाली रुदौली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ऑपरेशन त्रिनेत्र और सर्विलांस के माध्यम से घटना की छानबीन की जा रही थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान इनायतनगर क्षेत्र के शाहगंज के परडी निवासी मनीष पांडेय, तारुन के कनकपुर झगरौली निवासी कृष्ण कुमार, बीकापुर के बन्नी पिपरी निवासी गंगादीन, बस्ती के छावनी क्षेत्र के शंकरपुर, विक्रमजोत निवासी मनोज यादव और इनायतनगर के पूरे जोधी शुक्ल का पुरवा निवासी आशीष साहू के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 13 बंडल तार, तार काटने के उपकरण, पिकअप आदि बरामद हुआ है। घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपी मनीष पांडेय का आपराधिक इतिहास भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed