फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Four players selected for inter-university competition

Ayodhya News: चार खिलाड़ी इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए चयनित

Wed, 21 Jan 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 21 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Four players selected for inter-university competition
34 -  कृष्ण वीर सिंह
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के चार खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जूडो 3प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। यह उपलब्धि जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित नॉर्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के परिणामस्वरूप हासिल हुई है।
विज्ञापन

महिला वर्ग में अवध विश्वविद्यालय की खिलाड़ी शैली धीमान ने 78 किलोग्राम भार वर्ग, दीक्षा शर्मा ने 78 किलोग्राम भार वर्ग तथा सुसुम ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में और पुरुष वर्ग में कृष्ण वीर सिंह ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस प्रतियोगिता में टीम कोच के रूप में सुभाष खिलाड़ियों के साथ रहे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह एवं क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि ऑल इंडिया स्तर पर भी खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ला, कुल सचिव विनय कुमार सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. नीलम पाठक, मुख्य कुलानुशासक प्रो. एसएस मिश्रा सहित अन्य प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

34 -  कृष्ण वीर सिंह

34 -  कृष्ण वीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed