फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   For the first time, the convocation ceremony will be held without a chief guest

Ayodhya News: पहली बार बिना मुख्य अतिथि के होगा दीक्षांत समारोह

Sun, 12 Oct 2025 08:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
For the first time, the convocation ceremony will be held without a chief guest
5- अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की शोभायात्रा का रिहर्सल करते कुलपति, कुलसचिव व आचार्य-
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह सोमवार को पहली बार बिना मुख्य अतिथि की मौजूदगी में होगा। इसकी अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी मौजूद रहेंगी। इस दौरान 125 मेधावियों को 140 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। डीजी लॉकर पर 1,89,119 उपाधियां अपलोड होंगी।
विज्ञापन


रविवार को कौटिल्य प्रशासनिक भवन से स्वामी विवेकानंद सभागार तक कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की मौजूदगी में फाइनल रिहर्सल के साथ समारोह की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। दीक्षांत समारोह सोमवार को सुबह 10 बजे राज्यपाल के विश्वविद्यालय परिसर में आगमन के साथ शुरू होगा। वह सबसे पहले प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। इसके बाद कुलाधिपति, विशिष्ट अतिथि व कुलपति को दीक्षांत परिधान धारण कराया जाएगा। सुबह 10.20 बजे शोभायात्रा समारोह स्थल पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


सुबह 10.49 बजे कुलाधिपति की ओर 125 मेधावियों को 84 कुलाधिपति, 39 कुलपति व 17 दान स्वरूप स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 54 छात्र व 86 छात्राएं हैं। इसी कड़ी में राठौड़ बाबूभाई मुझीभाई को मानद उपाधि दी जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच 11.23 बजे विशिष्ट अतिथियों का दीक्षांत अभिभाषण होगा। इसके बाद विश्वविद्यालय स्मारिका व तीन पुस्तकों का विमोचन होगा। गोद लिए गांवों में हुई प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 11.43 बजे अमेठी के डीएम व सीडीओ को राजभवन की ओर से पुस्तकें प्रदान करने के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट वितरण किया जाएगा। कुलाधिपति प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को भी पुस्तकें प्रदान करेंगी। 11.50 बजे कुलाधिपति का अध्यक्षीय उद्बोधन होगा। राष्ट्रगान के बाद दीक्षांत समारोह स्थल से शोभायात्रा प्रस्थान कर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed