फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   For the first time, a world of lamps will adorn the 18 temples within the Ram Mandir complex

Ayodhya News: राम मंदिर परिसर के 18 मंदिरों में पहली बार सजेगा दीपों का संसार

Wed, 07 Oct 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 07 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
For the first time, a world of lamps will adorn the 18 temples within the Ram Mandir complex
झालरों से रोशन राम मंदिर।
अयोध्या। इस बार दीपोत्सव पर 70 एकड़ में फैला राम जन्मभूमि परिसर डेढ़ लाख दीपों से जगमगाएगा। परिसर के सभी 18 मंदिर तैयार हो चुके हैं और उनमें विग्रहों की स्थापना के साथ नियमित पूजन-अर्चना शुरू हो चुकी है। ऐसे में पहली बार पूरा राम जन्मभूमि परिसर एक साथ दीपों से आलोकित होगा। मुख्य राम मंदिर से लेकर परकोटे, सप्तमंडपम और कुबेर टीले तक दीपों की कतारें सजाई जाएंगी।
विज्ञापन

दीपोत्सव पर परिसर में करीब डेढ़ लाख दीप जलाने की तैयारी है। मुख्य राम मंदिर और रामदरबार में विशेष दीप सजाए जाएंगे। गर्भगृह में शुद्ध देशी घी के दीप प्रज्ज्वलित होंगे, जबकि पत्थर के स्ट्रक्चर पर मोम के दीप सजाए जाएंगे। खुले क्षेत्रों में सरसों के तेल के दीप जलेंगे। इससे परिसर के अलग-अलग हिस्से दीपों की अलग छटा बिखेरेंगे।
विज्ञापन


मुख्य मंदिर से कुबेर टीले तक रोशनी
दीप सज्जा केवल मुख्य मंदिर तक सीमित नहीं रहेगी। परकोटे के छह मंदिर, सप्तमंडपम के सात मंदिर, शेषावतार मंदिर और कुबेर टीले स्थित कुबेरेश्वर महादेव मंदिर भी दीपों से सजेंगे। सभी मंदिरों में विग्रह स्थापित होने और नियमित पूजा शुरू होने के बाद यह पहला अवसर होगा, जब पूरा परिसर एक साथ दीपों से आलोकित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 18 मंदिरों में जलेंगे दीप
श्रीराम मंदिर और रामदरबार, भगवान शिव, कुबेरेश्वर महादेव, भगवान गणेश, भगवान सूर्य, मां दुर्गा, मां अन्नपूर्णा, हनुमानजी, शेषावतार लक्ष्मण, महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, माता अहिल्या, माता शबरी, निषादराज और संत तुलसीदास मंदिर में दीप जलाए जाएंगे।


33 लाख दीपों से रोशन होगी रामनगरी
राम जन्मभूमि परिसर के साथ ही इस वर्ष पूरी अयोध्या में 33 लाख दीप जलाने का लक्ष्य है। इसके लिए करीब 96 हजार लीटर तेल और 64 लाख बातियों की व्यवस्था की जा रही है। सरयू घाटों के साथ रामनगरी के प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों को भी दीपों से सजाया जाएगा। राम जन्मभूमि परिसर से सरयू तट तक दीपों की रोशनी की शृंखला अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक छटा को और भव्य बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed