फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fire breaks out in a clothing store, causing loss of Rs 50 lakh

Ayodhya News: कपड़े की दुकान में लगी आग, 50 लाख का नुकसान

Wed, 10 Dec 2025 09:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 10 Dec 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a clothing store, causing loss of Rs 50 lakh
17-गोसाईगंज में आग लगने के बाद उठता धुंआ।-संवाद
गोसाईगंज। कस्बे के कटरा में स्थित साकेत क्लॉथ एम्पोरियम में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। प्रथम तल पर बड़ी मात्रा में कपड़े और घरेलू सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे प्रतिष्ठान को अपनी चपेट में ले लिया। आग से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

नगर निवासी साकेत कुमार की कटरा में साकेत क्लाथ एम्पोरियम के नाम से कपड़े की बड़ी दुकान है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे दुकान के अंदर से आग की लपटें निकलने लगीं। देखते-देखते आग पहली मंजिल तक फैल गई। बगल स्थित भगवती क्लॉथ एम्पोरियम से समय रहते सामान बाहर निकाल लिया गया, हालांकि इसके दूसरे तल पर रखा सामान आग की चपेट में आ गया। साकेत कुमार ने बताया कि दुकान और गोदाम में रखा घरेलू व अन्य सामान पूरी तरह जल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सूचना मिलने के बाद भी दमकल गाड़ी दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को चार घंटे से अधिक का समय लगा। दमकल अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही गाड़ी रवाना कर दी गई थी, लेकिन मार्ग में जाम और क्रॉसिंग पर भीड़ के कारण देरी हुई। मौके पर पहुंचते ही आग को नियंत्रित कर लिया गया। उपजिलाधिकारी राम प्रसाद तिवारी ने बताया कि पीड़ित को मदद प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

घंटों बाधित रहा अंबेडकर नगर मार्ग
इस दौरान अंबेडकरनगर–अयोध्या मार्ग इस दौरान पूरी तरह बाधित रहा। भीटी चौराहा व कटरा की तरफ बैरियर लगाकर यातायात रोक दिया गया था। नगर पंचायत की टंकी तक रास्ता संकरा होने के कारण दमकल वाहन वहां से पानी नहीं भर सके। इसके बाद टीम ने दूसरी जगह से पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास किया। भारी आर्थिक नुकसान और दमकल के देर से पहुंचने को लेकर व्यापारियों में नाराजगी रही। भाजपा नेता प्रमोद सिंह, व्यापारी प्रदीप जायसवाल, अरविंद सिंह, देशराज चौधरी, अशोक चौरसिया, प्रवेश कसौधन आदि ने नगर में स्थायी दमकल केंद्र बनाए जाने की मांग की है।

17-गोसाईगंज में आग लगने के बाद उठता धुंआ।-संवाद

17-गोसाईगंज में आग लगने के बाद उठता धुंआ।-संवाद

17-गोसाईगंज में आग लगने के बाद उठता धुंआ।-संवाद

17-गोसाईगंज में आग लगने के बाद उठता धुंआ।-संवाद

17-गोसाईगंज में आग लगने के बाद उठता धुंआ।-संवाद

17-गोसाईगंज में आग लगने के बाद उठता धुंआ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed