फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fever patients are getting admitted every hour, beds are falling short

Ayodhya News: हर घंटे भर्ती हो रहे बुखार पीड़ित, कम पड़ने लगे बेड

Wed, 03 Sep 2025 08:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 03 Sep 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
Fever patients are getting admitted every hour, beds are falling short
2-मेडिकल कॉलेज दर्शननगर के मेडिसिन वार्ड में राउंड लेते डॉ. वीरेंद्र वर्मा व अन्य।-संवाद
अयोध्या। जिले में इन दिनों संक्रामक बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं। इसका असर जिले के सभी अस्पतालों में दिख रहा है, जहां लगभग हर घंटे में बुखार, पेट दर्द आदि के मरीज भर्ती हो रहे हैं। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में तो बेड कम पड़ने लगे हैं, जिससे स्ट्रेचर पर इलाज की नौबत आ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में 44 बेड स्थापित हैं। डेंगू मरीजों के लिए 16 बेड अलग से आरक्षित हैं। यहां पिछले 24 घंटे में बुखार के 14 मरीज भर्ती हो चुके हैं। वहीं, पेट दर्द संबंधी लगभग 10 मरीज भर्ती हुए हैं। मेडिकल वार्ड फुल होने पर मरीजों को जनरल वार्ड, न्यू रिजर्व वार्ड आदि में भर्ती किया जा रहा है। वहीं, मेडिकल कॉलेज के 100 बेड के मेडिसिन वार्ड में बुधवार की सुबह 98 मरीज भर्ती थे। इनमें भी बुखार पीड़ितों की संख्या लगभग 15 बताई गई। कई मरीज तो हफ्ते भर से बुखार की चपेट में बताए गए हैं।
विज्ञापन

इनसेट
100 डिग्री पार हुआ बुखार तो पहुंचे अस्पताल
-तारुन के जाना बाजार निवासी मीना श्रीवास्तव (65) दो दिन से बुखार से पीड़ित थीं। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद राहत नहीं मिली और मंगलवार की रात बुखार 100 डिग्री पार हो गया तो उन्हें रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रौनाही के टीका पांडेय का पुरवा निवासी सत्यनाम (32) को मंगलवार की शाम लगभग सात बजे तेज बुखार होने पर परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने भर्ती किया। इसी तरह हैदरगंज के सिंहोरिया चौराहा निवासी संतोष की बेटी काजल (16), कैंट क्षेत्र के जलालाबाद निवासी अयाज अहमद (65), शहर के नियावां गौरापट्टी निवासी मो. फैजल का बेटा जैद (09) को तेज बुखार होने पर पिछले 24 घंटों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि इन दिनों वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। ओपीडी में भी इन्हीं लक्षणों के लगभग 50% मरीज आ रहे हैं। कई दिन तक बुखार आने पर खुद से ही इलाज न करके बल्कि चिकित्सक से संपर्क करें। परामर्श के अनुसार डेंगू, मलेरिया, मियादी बुखार आदि की जांच कराएं। खानपान पर विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed