{"_id":"68a20c9a979c4201ac086f76","slug":"farmers-affected-by-land-acquisition-submitted-a-memorandum-to-the-mp-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-133680-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
Sun, 17 Aug 2025 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जमीन अधिग्रहण की जद में आ रहे अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने रविवार को पूर्व मंत्री पवन पांडेय की अगुवाई में सांसद अवधेश प्रसाद से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि सिक्स लेन के नाम पर पहले तो उनकी सैकड़ों बीघा जमीन ले गई, अब मकान भी जबरन लिया जा रहा है। भदोखर, गोंसाई का पुरवा, जिलौंदीपुर, कासिमपुर, बिरौली, महमूदपुर, नया का पुरवा, झंडहा का पुरवा, शहजाद का पुरवा आदि गांव के लोग इससे प्रभावित हैं।
इस दौरान सांसद ने कहा कि किसी की जमीन नहीं लेने दी जाएगी। भाजपा सरकार में जमीनों की डकैती की जा रही है। कभी रिंग रोड तो कभी सिक्स लेन व रेलवे लाइन के नाम पर किसानों की जमीन लूटी जा रही है। कहा कि इस मामले को लोकसभा में उठाएंगे। पूर्व मंत्री पवन पांडे ने कहा कि भगवान राम की प्रजा के साथ अन्याय, अत्याचार किया जा रहा है। विकास के नाम पर लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख राम अचल यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रक्षाराम यादव, जिला उपाध्यक्ष रामजी पाल, शमशेर यादव, अरबचंद यादव, अंकुर यादव आदि मौजूद रहे।