{"_id":"65bd43180e2db6a26607918a","slug":"examiner-did-not-arrive-286-students-will-give-practical-exam-later-ayodhya-news-c-97-1-lu11008-109530-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नहीं पहुंचे परीक्षक, 286 विद्यार्थी बाद में देंगे प्रयोगात्मक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नहीं पहुंचे परीक्षक, 286 विद्यार्थी बाद में देंगे प्रयोगात्मक परीक्षा
Sat, 03 Feb 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुक्रवार को संपन्न हो गईं। इस दौरान कई विद्यार्थी गैरहाजिर रहे, वहीं एक केंद्र पर परीक्षक ही नहीं पहुंचे। इसके चलते 286 विद्यार्थियों की परीक्षा बाद में कराई जाएगी। जिले से इसकी सूचना बोर्ड को भेज दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही नया परीक्षक नियुक्त किया जाएगा।
जीआईसी में बने बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम के प्रभारी चंद्रशेखर पटेल ने बताया कि मवई ब्लॉक के बाबा शिवचरन दास इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए राम हर्ष सिंह को बोर्ड की ओर से नियुक्त किया गया था। लेकिन परीक्षक का कहना था कि उनका विषय जीव विज्ञान नहीं है। इसके चलते वह परीक्षा लेने नहीं पहुंचे। ऐसे में विद्यालय के 286 बच्चों की परीक्षाएं नहीं हो सकीं। डीआईओएस कार्यालय से बोर्ड को नया परीक्षक नियुक्त करने के लिए पत्र भेजा गया है। दो से नौ फरवरी के बीच इस विद्यालय के विद्यार्थियों की परीक्षाएं करा दी जाएंगी।
गैरहाजिर बच्चों को भी मिलेगा मौका
प्रयोगात्मक परीक्षा में किसी भी कारण से गैरहाजिर रहे विद्यार्थियों को भी मौका दिया जाएगा। इसके लिए जिले में केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। इसमें ही सभी छूटे हुए बच्चों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी।