फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Evaluation of UP Board answer sheets will begin today

Ayodhya News: आज से शुरू होगा यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन

Tue, 17 Mar 2026 08:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 17 Mar 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of UP Board answer sheets will begin today
अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से जिले में शुरू हो गया है। जिले में राजकीय इंटर कॉलेज, एमएलएमएल इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और एमपीएलएल आदर्श इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जहां उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। कॉपियों की जांच करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। सभी परीक्षकों को मूल्यांकन कक्ष में प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक मशीन पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन

जिले में इस बार लगभग दो हजार शिक्षक मूल्यांकन कार्य में लगाए गए हैं। बोर्ड ने निर्धारित मानकों के अनुसार हाईस्कूल के परीक्षकों को प्रतिदिन कम से कम 50 उत्तर पुस्तिकाएं और इंटरमीडिएट के परीक्षकों को 45 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना अनिवार्य होगा। किसी भी शिक्षक या कर्मचारी को मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक केंद्र पर जिलाधिकारी की ओर से एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है, जो पूरे मूल्यांकन कार्य की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती रहेगी और केंद्र के आसपास 100 मीटर के दायरे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 189 लागू रहेगी, जिससे अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश रोका जा सके। डीआईओएस डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो रहा है। परीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित मानकों और बोर्ड के जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही कॉपियों की जांच करें।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से मूल्यांकन की होगी लाइव निगरानी
मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक और निगरानी दल की तैनाती की गई है। पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। इन कैमरों में वॉइस रिकॉर्डिंग की सुविधा भी होगी और वेब कास्टिंग के जरिए जिला और राज्य स्तर के कंट्रोल रूम से मूल्यांकन की लाइव निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed