फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Erosion intensified, 17 houses surrounded by flood water

Ayodhya News: तेज हुई कटान, बाढ़ के पानी से घिरे 17 मकान

Mon, 01 Sep 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 01 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Erosion intensified, 17 houses surrounded by flood water
24- मदरहिया में बाढ़ के पानी से ​घिरा कच्चा मकान- संवाद
अयोध्या/पूराबाजार। सरयू ने एक बार फिर रौद्र रूप धारण कर लिया है। सरयू खतरे के निशान को पार कर 25 सेमी ऊपर पहुंच गई है। इसके चलते सदर, सोहावल व रुदौली तहसील के कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सदर तहसील के पूराबाजार के मदरहिया गांव के 17 ग्रामीणों के घर बाढ़ के पानी से घिर गए हैं, ग्रामीण विस्थापन की तैयारी कर रहे हैं। उधर प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग अयोध्या की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार की शाम 06:00 बजे सरयू का जल स्तर 92़ 98 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो कि लाल निशान 92़ 73 मीटर से 25 सेमी ऊपर है। पिछले 24 घंटे में सरयू के जलस्तर में 27 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। हर घंटे एक सेमी की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। पूरा बाजार के मदरहिया गांव पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। गांव के आसपास बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बाढ़ के खतरे को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

ग्रामीण हरिश्चंद्र, अरविंद, सुनील, अनिल, गौरी, श्याम सुंदर, मंसाराम, जगदीश, सोहनलाल, संतराम, दीवानचंद, बैजनाथ, सूरज, बिंदु प्रसाद, राम नरायन, महेश और विद्या प्रसाद के मकान अब सरयू की धारा के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। ग्राम प्रधान रमेश निषाद ने कहा कि अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं है, लेकिन जलस्तर में वृद्धि का क्रम नहीं रुका तो मंगलवार की शाम तक लोगों के घरों में पानी भर जाएगा। गांव के रास्ते पानी में डूब गए हैं, पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed