फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Elderly Man Dies After Being Hit by Out-of-Control Pickup Truck

Ayodhya News: बेकाबू पिकअप की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Sat, 09 May 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 09 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Elderly Man Dies After Being Hit by Out-of-Control Pickup Truck
मिल्कीपुर। सिंहनगर में शुक्रवार रात बेकाबू पिकअप ने एक के बाद एक दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि युवक को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक भाग निकला। वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



मलेथू बुजुर्ग पूरे बरईन सरैया निवासी 69 वर्षीय ननकऊ शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे दवा लेकर दुकान से बाहर निकले ही थे, तभी हैरिंगटनगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से वह उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बेकाबू पिकअप यहीं नहीं रुकी और कुछ ही दूरी पर जा रहे अनिल जायसवाल को भी टक्कर मार दी। इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंगटनगंज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने ननकऊ को मृत घोषित कर दिया और अनिल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थानाप्रभारी इनायतनगर रतन कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है। चालक भाग निकला। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। मृतक ननकऊ मलेथू बुजुर्ग पूरे बरईन सरैया गांव के निवासी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed