फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Eight private schools stripped of recognition; Board drops them

Ayodhya News: आठ निजी स्कूलों पर गिरी मान्यता की गाज, बोर्ड ने किया बाहर

Thu, 18 Jun 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 18 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Eight private schools stripped of recognition; Board drops them
अयोध्या। जिले के आठ स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालय अब मान्यता प्राप्त संस्थानों की सूची से बाहर हो गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऐसे विद्यालयों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उनकी मान्यता समाप्त कर दी है। परिषद का कहना है कि इन विद्यालयों में पिछले दो शैक्षणिक सत्रों से न तो नियमित शिक्षण कार्य हुआ और न ही बोर्ड परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं की भागीदारी दर्ज हुई।
विज्ञापन

जिले से जिन संस्थानों पर कार्रवाई हुई है उनमें एमडी गर्ल्स इंटर कॉलेज अयोध्या, मधुराज जीएचएस संजरौली मिल्कीपुर, अद्वैत शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय टेंधा, बलदेव बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहगंज, हरिश कॉन्वेंट इंटर कॉलेज गंजा, शिव लघु इंटर कॉलेज देवकाली, श्री धर्मराज बलवान रावत उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुर ग्रांट ड्योढ़ी और परमा एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल रामघाट परिक्रमा मार्ग शामिल हैं। डीआईओएस डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि यदि कोई विद्यालय लगातार दो शैक्षणिक वर्षों तक निष्क्रिय पाया जाता है तो नियमों के तहत उसकी मान्यता स्वतः समाप्त मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed