फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Due to lunar eclipse, Ramlala's darshan will not be available from 12:30 pm today

चंद्र ग्रहण के चलते आज दोपहर 12:30 से नहीं होंगे रामलला के दर्शन

Sat, 06 Sep 2025 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 06 Sep 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
Due to lunar eclipse, Ramlala's darshan will not be available from 12:30 pm today
अयोध्या। सात सितंबर यानी रविवार को लगने वाले चंद्र ग्रहण का असर राम नगरी पर भी देखने को मिलेगा। राम नगरी के मठ-मंदिरों में दोपहर बाद श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं मिल पाएंगे। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से बताया गया है कि चंद्र ग्रहण के कारण रविवार दोपहर 12:30 बजे से रामलला के दर्शन बंद हो जाएंगे। ग्रहण की समाप्ति के बाद आठ सितंबर की सुबह 6:30 बजे राम मंदिर पुन: खुलेगा।
विज्ञापन

चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर 12:57 बजे से ही लग जाएगा। इसी वजह से अयोध्या के समस्त मठ-मंदिरों के कपाट दोपहर की आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे। हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास के अनुसार सूतक काल में देव प्रतिमाओं का स्पर्श और पूजन वर्जित है। यही कारण है कि रामलला, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, दशरथ महल आदि सभी प्रमुख मंदिरों में दोपहर से ही श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी। सूतक काल समाप्त होने के बाद मंदिरों के कपाट शुद्धिकरण और विशेष-पूजा अर्चना के उपरांत ही खोले जाएंगे। वहीं चंद्र ग्रहण की पूर्व संध्या पर शनिवार को रामलला के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

इनसेट
चंद्र ग्रहण का समय
चंद्र ग्रहण का स्पर्श रात 9 बजकर 57 मिनट पर होगा। ग्रहण का मध्य काल रात 11:42 पर होगा जबकि 01:27 बजे मोक्ष यानी ग्रहण काल की समाप्ति होगी। ग्रहण पूरे देश में दृश्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पास वालों को अगले दिन दर्शन की सुविधा
एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि जिन श्रद्धालुओं ने रविवार दोपहर एक बजे से लेकर रात नौ बजे के बीच के स्लॉट का ऑनलाइन पास पहले बनवा लिया है, वह सात सितंबर को दर्शन करने न आएं, मंदिर बंद होने की वजह से उन्हें दर्शन नहीं मिल पाएगा। निर्धारित स्लॉट पर ही वीआईपी पास धारकों को आठ अगस्त को दर्शन कराने का निर्णय राम मंदिर ट्रस्ट की सहमति से लिया गया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि चंद्र ग्रहण के चलते रविवार को दोपहर 12:30 बजे राम मंदिर बंद हो जाएगा। अगले दिन सुबह से पूर्व की भांति मंदिर में दर्शन होंगे। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे निर्धारित समय से पहले दर्शन कर लें और ग्रहण काल में धार्मिक नियमों का पालन करते हुए घर पर ही पूजा-अर्चना करें। रविवार सुबह 11 बजे के बाद से सभी वीआईपी दर्शन व आरती पास भी निरस्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed