फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dr. Anil appeared at a public event for the first time since the offering theft incident

Ayodhya News: चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखे डॉ. अनिल

Mon, 20 Jul 2026 09:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 20 Jul 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Dr. Anil appeared at a public event for the first time since the offering theft incident
​​शिवदयाल जाययवाल इंटर काॅलेज में कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टर अनिल मिश्र व अन्य
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद पद छोड़ने वाले पूर्व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा सोमवार को पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए। वह शिवदयाल जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, तुलसीनगर में आयोजित विद्यालय दर्शन योजना के कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद ट्रस्ट में हुए घटनाक्रम के पश्चात यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है, जिसमें डॉ. अनिल मिश्रा की उपस्थिति सामने आई। भारतीय शिक्षा समिति, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में साकेत संभाग के संभाग निरीक्षक गोपाल राम ने विद्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक एवं संस्कारात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कक्षा-कक्ष, अटल टिंकरिंग लैब , परिसर प्रबंधन, छात्र-छात्राओं का अनुशासन, छात्र संसद, कन्या भारती, मातृ भारती, पूर्व छात्र परिषद, विज्ञान प्रयोगशालाओं और घोष विभाग की गतिविधियों का निरीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अवनि कुमार शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed