फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   DM sought reply in the matter of Cancer Institute

Ayodhya News: कैंसर संस्थान के मामले में डीएम ने मांगा जवाब

Tue, 23 Dec 2025 09:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 23 Dec 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
DM sought reply in the matter of Cancer Institute
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज में तीन साल पहले से प्रस्तावित कैंसर संस्थान के मामले का डीएम ने संज्ञान लिया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद उन्होंने प्राचार्य से जवाब मांगा है। प्राचार्य ने डीएम को जवाब देकर नए सिरे से प्रस्ताव भिजवाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2022 से ही कैंसर संस्थान बनवाने की कवायद शुरू हुई थी। तत्कालीन सांसद लल्लू सिंह के प्रस्ताव पर शासन से इसके लिए जगह खोजकर प्रारंभिक एस्टीमेट मांगा गया था। कॉलेज परिसर में ही जगह चिह्नित करके 48.98 करोड़ रुपये का प्रारंभिक एस्टीमेट प्रस्तुत किया था। इसके बाद से ही वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति न मिल पाने से यह प्रोजेक्ट फाइलों में ही गुम हो गया था।
विज्ञापन

21 दिसंबर को अमर उजाला ने 'फाइलों में खो गया रामनगरी का कैंसर संस्थान' शीर्षक खबर प्रकाशित की थी। इस पर डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने प्राचार्य से रिपोर्ट मांगी थी। प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने डीएम को भेजी आख्या में बताया कि रेडियोथेरेपी विभाग के सह आचार्य डॉ. धीरेंद्र सचान की देखरेख में कैंसर रोगियों की ओपीडी और कीमोथेरेपी की जा रही है। कैंसर संस्थान के लिए नए सिरे से डीपीआर तैयार किया जा रहा है। इसे दो-तीन दिन में ही शासन भेजने और इस पर युद्धस्तर पर कार्य करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed