{"_id":"68c19ad503d1ff747d09979a","slug":"discussion-on-increasing-names-in-voter-list-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-134957-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मतदाता सूची में नाम बढ़वाने पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मतदाता सूची में नाम बढ़वाने पर हुई चर्चा
Wed, 10 Sep 2025 09:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 10 Sep 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
15-सपा कार्यालय पर हुई बैठक में मौजूद सपा नेता व पदाधिकारी।-सपा
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय पर बुधवार को सेक्टर प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक में महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बैठक बुलाई गई है। सभी पदाधिकारी घर-घर जाकर मतदाता सूची से नाम की जांच कर लें। जिनका नाम सूची में न हो, उसे जोड़वाएं और गलत नाम सूची से कटवाएं।
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि 2027 में सपा सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अभी से जुट जाएं। यह सरकार वोटों की चोरी करके तानाशाही कर रही है। इस सरकार में नौजवान, किसान, मजदूर, व्यापारी आदि परेशान हैं। इस मौके पर महासचिव हामिद जाफर मीसम, महानगर प्रवक्ता राकेश यादव, प्रदेश सचिव राम अचल यादव, मो. हलीम पप्पू, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव आदि मौजूद रहे।