{"_id":"6ad113a7cfb76c89a60f12b3","slug":"devi-temples-resound-with-the-worship-of-skandamata-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-161097-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: स्कंदमाता की आराधना से गूंजे देवी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: स्कंदमाता की आराधना से गूंजे देवी मंदिर
Thu, 15 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को रामनगरी के देवी मंदिरों में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने मां को पुष्प, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। मंदिरों में घंट-घड़ियाल और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
प्राचीन छोटी देवकाली मंदिर में भी दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह मंदिर माता सीता की कुलदेवी से जुड़ा है। मान्यता है कि विवाह के बाद माता सीता अपनी आराध्य देवी गिरिजा की प्रतिमा मिथिला से अयोध्या लाई थीं। राजा दशरथ ने देवी की पूजा-अर्चना के लिए मंदिर का निर्माण कराया था। नवरात्र के अवसर पर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। रामनगरी के अन्य देवी मंदिरों में भी धार्मिक अनुष्ठान हुए।