फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Deputy Prime Minister of Fiji comes to Ayodhya

Ayodhya News: ''भारत व फिजी के संबंधों को अयोध्या से मिलेगी नई दिशा''

Fri, 09 Feb 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 09 Feb 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Deputy Prime Minister of Fiji comes to Ayodhya
-फिजी के उप प्रधानमंत्री ने किए रामलला के दर्शन, नव्य मंदिर के सौंदर्य को देख हुए अभिभूत
विज्ञापन

-बोले- श्रीराम के जीवन से मिली प्रेरणा को सहेज कर रखा, उन्हीं के दिखाए रास्ते पर चलेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। फिजी के उप प्रधानमंत्री बिमान प्रसाद ने कहा कि भारत के साथ हमारे संबंधों को अयोध्या से नई दिशा मिलेगी। फिजी का हर नागरिक यहां आकर रामलला के दर्शन करने की इच्छा संजोए है। श्रीराम के जीवन से मिली प्रेरणा को हमने सहेज कर रखा है। उन्हीं के दिखाए न्याय व नीति के रास्ते पर चलेंगे।

उप प्रधानमंत्री प्रसाद बृहस्पतिवार को पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कहा कि फिजी का राम और रामायण से गहरा जुड़ाव है। ब्रिटिश काल में भारत से जो लोग वहां गए, वे अपने साथ रामायण और गीता लेकर गए थे। फिजी में हिंदू समाज के लोगों ने रामायण का प्रचार-प्रसार किया, यही हमारी पहचान भी बना। आज भी वहां के मंदिरों में रोज रामायण का पाठ होता है और इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन


प्रसाद ने कहा कि अयोध्या प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि है, इसलिए फिजी के सनातन धर्म को मानने वालों के दिल और दिमाग में यह हमेशा रहती है। फिजी देश धार्मिक है। वहां दीपावली पर राष्ट्रीय अवकाश होता है। भगवान राम के वनवास से लौटने की खुशी में इस पर्व को बेहद उल्लास से मनाया जाता है। यह सौभाग्य है कि नया मंदिर बनने के बाद रामलला के दर्शन करने का अवसर मिलने जा रहा है। एयरपोर्ट पहुंचने पर उप प्रधानमंत्री का महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व डीएम नितीश कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। यहां से प्रसाद अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। रामजन्मभूमि में रामलला के दर्शन किए। साथ ही नव्य मंदिर का भ्रमण कर इसकी भव्यता को निहारा और बेहद अभिभूत नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed