{"_id":"6acd1e8cada39bed7b0fe3d6","slug":"demand-to-remove-chief-election-commissioner-from-office-protest-march-held-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-160859-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग, निकाला विरोध मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग, निकाला विरोध मार्च
Mon, 12 Oct 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
33 - सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग
अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला। मार्च तिकोनिया पार्क से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। यहां प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा।
मोर्चा ने एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाने और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हो रहे हमलों के विरोध में देशव्यापी आह्वान किया था। मार्च के दौरान वक्ताओं ने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। उन्होंने नागरिकों के मताधिकार और शांतिपूर्ण विरोध की संवैधानिक स्वतंत्रता को महत्वपूर्ण बताते हुए इनकी रक्षा पर जोर दिया।
इस दौरान मया राम वर्मा, अशोक कुमार तिवारी, अतीक अहमद, अशोक यादव, कमला प्रसाद बागी, अभय राज ब्रह्मचारी, हरीशचंद्र श्रीवास्तव और राम कृपाल वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।