फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Demand for an inquiry into Rudauli Gas Service's home delivery

Ayodhya News: रुदौली गैस सर्विस की होम डिलीवरी की जांच की मांग

Sat, 06 Jun 2026 08:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 06 Jun 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
Demand for an inquiry into Rudauli Gas Service's home delivery
भेलसर। रुदौली गैस सर्विस के खिलाफ क्षेत्र के उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। एजेंसी पर होम डिलीवरी में अनियमितता, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली और उपभोक्ताओं को परेशान करने के गंभीर आरोप लगे हैं। एसडीएम संतोष ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


उपभोक्ता रियाज अंसारी ने एसडीएम को शिकायत पत्र दिया है। इसमें कहा गया है कि एजेंसी सिलिंडर की वास्तविक डिलीवरी से पहले डीएसी नंबर ले लेती है। डीएसी नंबर साझा करने के बाद उपभोक्ताओं के मोबाइल पर डिलीवरी का संदेश आ जाता है। जबकि कई मामलों में सिलिंडर घर नहीं पहुंचता। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें गोदाम से या मोहल्ले में खड़ी गाड़ी से सिलिंडर लेने को मजबूर किया जाता है। इसके बावजूद होम डिलीवरी शुल्क वसूला जाता है। एजेंसी कर्मचारी गैस पाइप और अन्य सामग्री खरीदने का दबाव भी बनाते हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, गैस पाइप के नाम पर 180 से 200 रुपये तक अतिरिक्त वसूले जाते हैं। इसकी कोई वैध रसीद भी नहीं दी जाती। घरेलू गैस सिलिंडर के लिए 980 से 1000 रुपये तक लिए जाने की शिकायतें भी हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शिकायत करने पर एजेंसी कर्मी अभद्र व्यवहार करते हैं। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से स्टॉक रजिस्टर और वसूली की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed