{"_id":"6a342c6ff9b4521a36099a97","slug":"demand-for-a-judicial-inquiry-into-the-alleged-misappropriation-of-ram-mandir-donation-funds-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-152055-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राम मंदिर दान राशि में हेराफेरी मामले की न्यायिक जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राम मंदिर दान राशि में हेराफेरी मामले की न्यायिक जांच की मांग
Thu, 18 Jun 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर की दान राशि में हेराफेरी के मामले में एक नई मांग उठी है। सरयू तट स्थित करतलिया आश्रम के महंत बाल योगी रामदास ने कहा है कि राम भक्तों के पैसे की जिसने लूट की है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस ट्रस्ट को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए। न्यायालय के माध्यम से जांच कराई जाए।
कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के पास करोड़ों रुपया है उसे धर्म के कार्यों में लगाया जाना चाहिए। मंदिर परिसर में अस्पताल, भोजनालय और विश्रामालय का निर्माण कराया जाना चाहिए। इससे श्रद्धालुओं में राम मंदिर ट्रस्ट के प्रति विश्वास बढ़ेगा। वहीं, पूर्व विधायक व मंदिर आंदोलन में अहम योगदान देने वाले संत श्रीराम द्विवेदी के पौत्र सपा नेता महर्षि राम द्विवेदी ने राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि एसआईटी जांच पर भरोसा नहीं किया जा सकता। मामले की न्यायालय से जांच कराई जानी चाहिए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पिछले एक सप्ताह से चोरी का मामला पूरे देश में छाया हुआ है। बावजूद इसके अब तक एफआईआर नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि राम भक्तों के पैसे का लूट करने वालों के खिलाफ जल्द से जल्द रिपोर्ट दर्ज की जानी चाहिए।
आम अयोध्यावासी भी आहत, सच सामने लाने की मांग
अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में आम अयोध्यावासी भी आहत हैं। मुस्लिम समाज के लोग भी इस घटना की निंदा कर रहे हैं। अयोध्या निवासी मोहम्मद रहीम खान ने कहा कि जो हुआ बहुत गलत हुआ। इस प्रकरण से पूरी अयोध्या की बदनामी हो रही है। वह बिजली का काम करते हैं। सऊदी अरब में भी काम कर चुके हैं। भारत के विभिन्न राज्यों में काम कर चुके हैं। बताया कि वहां के जानने वाले लोग फोन कर पूछ रहे हैं कि अयोध्या में क्या चल रहा है, इससे न सिर्फ अयोध्या बल्कि अयोध्यावासियों की भी बदनामी हो रही है। जल्द ही इस मामले का सच सामने आना चाहिए।