फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Delhi team will check quality of offerings made at Ram Temple and give purity certificate

Ayodhya News: अब राम लला के भोग प्रसाद को मिलेगा शुद्धता का प्रमाण पत्र, दिल्ली की टीम करेगी गुणवत्ता की जांच

Fri, 09 Jan 2026 07:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Jan 2026 07:06 PM IST
सार

राम मंदिर में अर्पित होने वाले भोग प्रसाद की शुद्धता और गुणवत्ता की जांच की जाएगी। दिल्ली की टीम इसकी जांच करेगी। इसके बाद शुद्धता का प्रमाण पत्र देगी। प्रसाद तैयार करने वाले भंडारी यानी रसोइयों की स्वास्थ्य जांच भी कराई जाएगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Delhi team will check quality of offerings made at Ram Temple and give purity certificate
रामलला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में अब रामलला को लगने वाले भोग प्रसाद की जांच की जाएगी। राम मंदिर में अर्पित होने वाले भोग प्रसाद की शुद्धता और गुणवत्ता की जांच खाद्य विभाग करेगा। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपनी स्वीकृति दे दी है। 

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के उपायुक्त मानिकचंद्र सिंह ने बताया कि फरवरी माह में दिल्ली से फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की एक विशेष टीम अयोध्या पहुंचेगी। यह टीम रामलला के भोग प्रसाद में उपयोग की जाने वाली सामग्री, उसकी तैयारी की प्रक्रिया, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच करेगी। 
विज्ञापन


जांच पूरी होने के बाद रामलला के भोग प्रसाद को फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट का आधिकारिक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रसाद तैयार करने वाले भंडारी यानी रसोइयों की स्वास्थ्य जांच भी कराई जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें किसी प्रकार की स्किन डिजीज या टीबी जैसी संक्रामक बीमारी न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य यह है कि, रामलला को अर्पित होने वाला भोग प्रसाद पूरी तरह शुद्ध, सुरक्षित और स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप हो। जल्द ही रामलला के भोग प्रसाद को शुद्धता का प्रमाण पत्र मिलने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed