{"_id":"6a5a47b40080d0122303f6bc","slug":"daughters-protected-against-cervical-cancer-ayodhya-news-c-97-1-ayo1045-154110-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित की गईं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित की गईं बेटियां
Fri, 17 Jul 2026 08:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
रुदौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ने शुक्रवार को एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया गया। यह अभियान हिंदू इंटर कॉलेज और कंपोजिट विद्यालय शुजागंज में आयोजित हुआ, जिसमें 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र छात्राओं का टीकाकरण किया गया। यह टीका महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र शुक्ला के नेतृत्व में यह अभियान आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है। सरकार इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए किशोरियों का टीकाकरण करा रही है। शुक्ला ने कहा कि निर्धारित आयु में टीका लगवाने से सर्वाइकल कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है। उन्होंने अभिभावकों से अपनी पात्र बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।
टीकाकरण से पहले स्वास्थ्य टीम ने छात्राओं को एचपीवी संक्रमण की जानकारी दी। उन्हें सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव और टीकाकरण का महत्व भी बताया गया। हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम प्रिय शरण सिंह, शिक्षक आशीष शर्मा, अनिल खरे, माधुरी सिंह और दिनेश पटेल ने सहयोग किया। कंपोजिट विद्यालय शुजागंज की मालती राणा और निहारिका पटेल ने भी इसमें योगदान दिया। स्वास्थ्य विभाग ने सभी पात्र किशोरियों से समय पर टीकाकरण कराने का आग्रह किया है।